Sunday, April 23, 2023

नज़र अंदाज़

 उन लोगों को नज़र अंदाज़ करो
जो आपके सुखी होने से दुखी है
साथ ही ऐसे लोगों का साथ भी छोड़ों 
जो आपके सामने दूसरों की बुराई करते हैं ऐसे लोग मौका मिलते ही 
आपकी भी बुराई करेगे
ऐसे लोगों के लिए प्रार्थना भी करो
जिससे उन्हें भगवान थोड़ी सद बुद्धि दे 
इससे आपको तो थोड़ी खुशी मिलेगी ही
उनका जीवन स्तर भी बढ़ेगा 

Sunday, April 16, 2023

याद

जो लोग आपके जीते जी
आपको याद नही करते
मरने के बाद भी 
याद नही करेंगे
क्या ही फर्क पड़ता है 

Monday, April 10, 2023

सिर्फ नाम की हैं प्यारी बेटियां

कहने को वो 
मां की प्यारी हैं बेटियां 
उसके सुख और दुख की
हिस्सेदार हैं बेटियां 
पराए घर चली जाएं
तो भी उसका रोज
हाल चाल लेती हैं बेटियां
मां का अभिमान हैं बेटियां
पर मां की धरोहर
कभी नहीं पाती हैं बेटियां
मां की धरोहर मां खुद
देती है गर्व से
अपनी बहुओं को 
जिन्होने कभी नहीं किया 
उसका सम्मान और सेवा
बस नाम की मां की
प्यारी हैं बेटियां 

वो भी क्या दिन थे

वो भी क्या दिन थे
जब बहनें मायके जाया करती थी
बहनों के आने से भाई खुश 
हुआ करते थे
आज वो वक्त है
जब न उन्हें बहनों के 
आने का इंतजार है
और न ही फोन पर 
हाल चाल पूछने का समय
ऐसा नहीं है कि
वो कहीं भी घूमने नहीं जाते
जाते हैं घूमने पहाड़ों पर
या अपने ससुराल में
होने वाले समारोहों में 

Friday, April 7, 2023

सूखा हुआ फूल

कुछ तो यादों का मन पर बोझ है
उस पर ये मौसम भी 
अपना रंग बदल रहा है
सोचा तो बहुत कि
इन दोनों से ही दूर
कहीं मन को भगा ले जाऊं
फिर एक किताब पढ़ने बैठी 
जैसे ही कुछ पन्ने पढ़े
उसमें से एक सूखा फूल
फिर मुझे मिल गया

Monday, March 27, 2023

दूसरों में उलझे क्यों रहते हो

ये जो तुम दूसरों की 
बातों में उलझे रहते हो हमेशा 
कभी हम पर भी गौर करो
कभी हमसे भी
कुछ बात करो
ये ना हो हम
भी उलझ जाएं
किसी गैर की बातों में
और बदल ले 
रास्ता अपना फिर
लाख मनाने से
ना आएं पास तुम्हारे